नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता, 8931 दिनों का ऐतिहासिक सफर

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने देश में बतौर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री सबसे अधिक समय तक शासन करने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रविवार को उन्होंने कुल 8931 दिनों तक सरकार के मुखिया के रूप में सेवा पूरी की, जो भारतीय राजनीति में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 8930 दिनों (24 वर्ष 165 दिन) तक लगातार मुख्यमंत्री के रूप में शासन किया था।