ईरान का डबल अटैक, इजरायल के बाद सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल से हमला

US-Israel-Iran War LIVE Updates: अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान युद्ध अब अपने चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है. 28 फरवरी को शुरू हुए इस भीषण संघर्ष ने अब तक भारी तबाही मचाई है, जिसमें ईरान में हजारों और अमेरिका-इजरायल पक्ष के सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. इस युद्ध के कारण दुनिया भर में गैस और तेल की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह छिन्न-भिन्न हो चुकी है. अमेरिका के सीधे तौर पर युद्ध में शामिल होने (Direct Entry) ने इस संघर्ष को महज एक क्षेत्रीय लड़ाई से बदलकर 'ग्लोबल वॉर' (वैश्विक युद्ध) जैसी गंभीर स्थिति में ला खड़ा किया है.