'जंग के लिए हमारे पास बहुत पैसा है...', ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका का दावा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने युद्ध के लिए बहुत फंडिंग होने का भरोसा दिया है. उन्होंने टैक्स बढ़ोतरी की अटकलों को खारिज किया है और कहा है कि युद्ध का हर्जाना अमेरिकियों को नहीं भुगतना होगा.