कुछ शहरों में सुबह हल्की बारिश, जानें यूपी के किस जिले के लिए क्या है IMD का अलर्ट

यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है. सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने के साथ दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है, जबकि अभी भी सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है. पूर्वी और तराई क्षेत्रों में नमी का असर है, वहीं पश्चिमी यूपी में गर्मी बढ़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी भी जिले में भारी बारिश या आंधी का अलर्ट नहीं है, सुबह के समय नोएडा गाजियाबाद में हल्की बूदांबांदी जरूर हुई.