ढोंगी अशोक खरात से 9 घंटे पूछताछ, बाहर निकले तो टेढ़ी हो गई चाल

नासिक में 'कैप्टन' अशोक खरात के उस खौफनाक साम्राज्य की परतें खोल दी हैं, जहां आस्था की आड़ में हवस और उगाही का नंगा नाच चल रहा था. हाल ही में पुलिस ने उसे गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद जब वह बाहर निकला तो उसका हाल ऐसा था कि चलने के लिए 4 लोगों की मदद लग रही थी.