West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया समीकरण बनता हुआ दिख रहा है। नए समीकरण से तृणमूल कांग्रेस का बड़ा नुकसान होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। ममता के M फैक्टर में सेंधमारी के लिए असदुद्दीन ओवैसी भी पहुंच गए हैं। उन्होंने तृणमूल के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर की ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के साथ अलांयस करने का ऐलान कर दिया है। ओवैसी 25 मार्च को कोलकाता में हुमायूं कबीर के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की रूपरेखा पेश करेंगे।