हाईवे पर गड्ढे या गलत पार्किंग पर तुरंत अलर्ट—Nhai ला रहा है नया AI डैशकैम सिस्टम. देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब ड्राइविंग और सुरक्षित होने जा रही है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी औफ इंडिया करीब 40,000 किलोमीटर हाईवे पर AI बेस्ड डैशकैम मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी में है. इसका उद्देश्य सड़कों की स्थिति पर रियल टाइम नजर रखना और समय पर मरम्मत सुनिश्चित करना है.