एयरपोर्ट्स पर ICE एजेंट्स तैनात करने की धमकी क्यों दे रहे ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस से होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) को फंड देने की तत्काल सहमति मांगी है. उन्होंने धमकी दी है कि अगर फंडिंग नहीं मिली तो एयरपोर्ट पर संघीय आव्रजन एजेंटों (ICE) को तैनात किया जाएगा. डेमोक्रेट्स फंडिंग के बदले आव्रजन नीतियों में बदलाव की मांग कर रहे हैं, जिससे फंडिंग प्रस्ताव पर विवाद जारी है.