संभल में ऐसे बनते रहे आधार कार्ड, नाम से लेकर पता तक सब कुछ आसानी से बदलते रहे हैकर

संभल में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. आरोपी दूसरे आधार केंद्र की आईडी हैक कर नए कार्ड बनाने और संशोधन का काम करते थे. तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि चार फरार हैं. पुलिस ने लैपटॉप, फिंगरप्रिंट स्कैनर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं. मामले में बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना है.