बलिया में पथरी की सर्जरी से महिला की मौत

यूपी के बलिया में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डाक्टर की लापरवाही से सर्जरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. यहां तक कि भीड़ हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा. परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत के बाद भी डाक्टरों ने मौत की बात छिपाकर रखी.