IMD Heavy Rain Alert: देशभर में प्री मानसून (Pre Monsoon) का असर देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 मार्च से 26 मार्च के बीच कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर देखने को मिलेगा साथ ही बिहार, झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम अपना मिजाज बदलने वाला है।