तनाव के बीच कई देशों से संपर्क कर भारत अपने लिए वैकल्पिक मार्ग खोज रहा है. मंगलुरु तट पर दो कार्गो जहाज कल पहुंचे हैं, जिनमें से एक रूस से और दूसरा अमेरिका के टेक्सास से आया है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, अल्जीरिया, नीदरलैंड, अमेरिका और रूस जैसे देशों को अपना वैकल्पिक रास्ता मान रहा है ताकि आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए.