'ट्रंप ने हमें धोखा दिया', जंग के बीच ईरान का बड़ा ऐलान! अमेरिका को खूब सुनाया

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने अमेरिका के साथ सभी कूटनीतिक बातचीत बंद करने का ऐलान किया है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिका पर भरोसा तोड़ने और धोखा देने का आरोप लगाया. है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने बातचीत के दौरान हमले किए, जिससे शांति की संभावनाएं खत्म हो गईं.