लेबनान में इजरायल ने जहां उड़ाया पुल, वहां से देखें ग्राउंड रिपोर्ट

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में एक अहम पुल को निशाना बनाते हुए बड़ा हवाई हमला किया है. इजरायली सेना ने कस्मियेह ब्रिज पर स्ट्राइक की, जिसके बाद वहां जोरदार धमाके हुए. वीडियो में पुल और उसके आसपास एक साथ कई धमाके होते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद इलाके में धुएं का गुबार उठ गया. लेबनान में जिस जगह पर ये हमला हुआ वहां से देखें आजतक संवाददात की रिपोर्ट.