हापुड़ की फैक्ट्री में भीषण आग, VIDEO में दिखीं 15 मीटर ऊंची लपटें; छाया धुएं का गुबार
यूपी के हापुड़ में एक फैक्टरी भयानक आग की चपेट में आ गई है। यहां के धौलाना थाना क्षेत्र में स्थित UPSIDC के A to Z फेज-2 में एक कूलर बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है।