छोटे-छोटे कमरे, रंगीन लाइटें... अंदर तीन लड़कियां और दो लड़के!

वाराणसी के राजातालाब में 'AURA HEAVEN' स्पा सेंटर पर पुलिस और SOG-2 ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई और 3 युवतियों सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि संचालक फरार है. एसीपी अजय श्रीवास्तव के अनुसार, अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.