चंदौली: पति-पत्नी दोनों SDM, थाने पहुंचा विवाद, आरोप बेहद गंभीर

चंदौली में तैनात एसडीएम दंपत्ति दिव्या ओझा और अनुपम मिश्रा का विवाद अब थाने पहुंच गया है. दिव्या के पिता ने प्रतापगढ़ में एसडीएम दामाद और उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न, 20 करोड़ की मांग और प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है. इससे पहले अनुपम मिश्रा ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी.