कैमूर में दुर्गावती के डुमरी गांव में परिवर्तन चेतना मंच की युवा संवाद बैठक,जागरूकता और सेवा का दिया संदेश
Sudarshan News

कैमूर में दुर्गावती के डुमरी गांव में परिवर्तन चेतना मंच की युवा संवाद बैठक,जागरूकता और सेवा का दिया संदेश

कैमूर में दुर्गावती के डुमरी गांव में परिवर्तन चेतना मंच की युवा संवाद बैठक,जागरूकता और सेवा का दिया संदेश NSG के एसपी रणधीर सिंह ने बताया कि 40% सैलरी मेरी समाज सेवा के लिए समर्पित करते हैं। कैमूर जिलें के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव में परिवर्तन चेतना मंच के बैनर तलें आयोजित,,युवा संवाद,,कार्यक्रम में सामाजिक जागरूकता,शिक्षा और जनसेवा का सशक्त संदेश दिया गया। दरअसल इस कार्यक्रम में दिल्ली स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा (NSG) में तैनात (एसपी) रणधीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।वहीं बैठक में गांव के युवा,छात्र, बुजुर्ग एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रणधीर सिंह के द्वारा दिए गए प्रेरणादायक विचारों को लोगों ने सुना भी और सहना भी किया और तालियों के गड़गड़ाहट से उनके हौंसले को भी बढ़ाया। ज्ञात हो कि परिवर्तन चेतना मंच के संस्थापक सदस्यों की भी रहीं अहम् भूमिका प्राप्त जानकारी केअनुसार सभा में उपस्थिति परिवर्तन चेतना मंच के संस्थापक सदस्य अनीश सिंह,आफ़ताब अहमद एवं जलालुद्दीन कुरैशी,रामलड्डू चन्द्रवंशी, दिनेश प्रजापति भी उपस्थित रहे।इन सभी ने मंच के उद्देश्यों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहां की समाज के लोगों से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी बनने की भी अपील की। रामगढ़ की पहली सामाजिक संस्था,जिसका होगा अपना कार्यालय मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि परिवर्तन चेतना मंच रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत की पहली ऐसी सामाजिक संस्था है,जिसका अपना स्थायी कार्यालय होगा। यह कार्यालय आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहेगा और जरूरतमंद लोगों को हर संभव मदद् एवं सहयोग प्रदान करेगा। गांव-गांव तक जागरूकता पहुंचाना हीपरिवर्तन चेतना मंच का अपना एक लक्ष्य हैं। लोगों को संबोधित करते हुए रणधीर सिंह ने कहां कि परिवर्तन चेतना मंच का उद्देश्य हैं,कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक जागरूकता पहुंचाना ही परिवर्तन चेतना मंच का लक्ष्य है,सरकारी योजनाओं की सही जानकारी देकर लोगों को उनका अधिकार और हक दिलाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी।युवाओं और छात्रों को मिलेगा सही मार्गदर्शनमंच के माध्यम से युवाओं को रोजगार,प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही गरीब और जरूरतमंद बच्चों को सहयोग देकर उनकी दशा और दिशा सुधारने का अथक प्रयास किया जाएगा। 40% सैलरी समाज सेवा में समर्पित रणधीर सिंह ने बताया कि वें अपनी आय का 40%प्रतिशत हिस्सा समाज सेवा के लिए समर्पित करते हैं,जो उनकी समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।मुफ्त कानूनी सलाह और चिकित्सा सहयोग।मंच के जरिए लोगों को कोर्ट-कचहरी,थाना और प्रशासनिक समस्याओं में निशुल्क कानूनी सलाह दी जाएगी।साथ ही इलाज के लिए दिल्ली आने वाले लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।4 अप्रैल को होगा कार्यालय उद्घाटन और फुटबॉल मैच आगामी 4 अप्रैल 2026 को रामगढ़ में मंच का पहला कार्यालय खोला जाएगा। इस अवसर पर शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।साथ ही युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय फुटबॉल मैच का आयोजन भी किया जाएगा।नई ऊर्जा और दिशा का संचार यह बैठक न केवल जागरूकता का माध्यम बनीं,बल्कि युवाओं में नई ऊर्जा,सोच और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी उत्पन्न करने में सफल रही। सुदर्शन न्यूज़ डिजिटल के ब्यूरों धीरेन्द्र सिंह राजपूत के साथ सिंगासन सिंह यादव कैमूर भभुआ से।

Go to News Site