Rajasthan Patrika
पटियाला हाउस स्थित विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अदालत ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक संवेदनशील मामले में सात विदेशी नागरिकों की एनआईए हिरासत 10 दिनों के लिए बढ़ा दी है। इन आरोपितों में छह यूक्रेनी नागरिक और एक अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। अदालत ने निर्देश दिया है कि सभी आरोपितों को आगामी 6 अप्रैल को फिर से पेश किया जाए। जांच एजेंसियों के अनुसार, ये सभी विदेशी नागरिक भारत में टूरिस्ट वीजा पर आए थे, लेकिन उन्होंने वीजा नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति गुवाहाटी के प्रतिबंधित क्षेत्रों से होकर मिजोरम तक यात्रा की। इसके बाद वे अवैध रूप से सीमा पार कर म्यांमार पहुंच गए। एनआईए का आरोप है कि म्यांमार में इन लोगों ने एथनिक आर्म्ड ऑर्गनाइजेशन्स (ईएओ) को सैन्य प्रशिक्षण भी दिया।
Go to News Site