खुद को क्राइम ब्रांच अफसर बताकर करता था वसूली, लखनऊ पुलिस ने दबोचा
AajTak

खुद को क्राइम ब्रांच अफसर बताकर करता था वसूली, लखनऊ पुलिस ने दबोचा

लखनऊ के नाका हिंडोला इलाके में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी पकड़ा गया है. पुलिस का कहना है कि ये आरोपी लोगों को झांसे में लेकर अवैध तरीके से वसूली कर रहा था. उसके पास से वसूली के रुपए भी मिले हैं. जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं. फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने कितने लोगों को ठगा है.

Go to News Site