जंगल की ‘टॉक’ आवाज़ ने कराई ‘काली नाइट फ्रॉग’ की खोज
Rajasthan Patrika

जंगल की ‘टॉक’ आवाज़ ने कराई ‘काली नाइट फ्रॉग’ की खोज

कर्नाटक के काली टाइगर रिज़र्व में वैज्ञानिकों और वन कर्मियों की संयुक्त टीम ने मेंढक की नई प्रजाति न्यक्तिबाट्रैकस काली (काली नाइट फ्रॉग) की खोज की है। यह खोज अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुई है और इसे देश की समृद्ध जैव विविधता में महत्वपूर्ण इजाफा माना जा रहा है। देश में फिलहाल 474 उभयचर प्रजातियाँ दर्ज हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यह क्रिप्टिक प्रजाति है, जो दिखने में कुंबारा नाइट फ्रॉग जैसी है, लेकिन आनुवंशिक रूप से अलग है। यह प्रजाति पश्चिमी घाट के कासलरॉक क्षेत्र में पाई गई, जो पहले ज्ञात क्षेत्र से 100 किलोमीटर दूर है।

Go to News Site