कानपुर में हाइवे पर टैंकर से लीक हुआ पेट्रोल, बाल्टियां लेकर टूट पड़े लोग
AajTak

कानपुर में हाइवे पर टैंकर से लीक हुआ पेट्रोल, बाल्टियां लेकर टूट पड़े लोग

कानपुर में हाइवे पर एक वाहन की टक्कर लगने के बाद पेट्रोल टैंकर लीक होने लगा. इसके बाद लोगों को जब पता चला तो वे बर्तन लेकर लीक हो रहे पेट्रोल को भरने पहुंच गए. ड्राइवर ने सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

Go to News Site