सांसद डॉ. महेश शर्मा ने जेवर के गांवों में किया जनसंपर्क; नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन में नागरिकों को आमंत्रित किया | Collector
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने जेवर के गांवों में किया जनसंपर्क; नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन में नागरिकों को आमंत्रित किया
Sudarshan News

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने जेवर के गांवों में किया जनसंपर्क; नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन में नागरिकों को आमंत्रित किया

27 मार्च 2026 को माननीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के जेवर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। यह अभियान 28 मार्च 2026 को प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में नागरिकों को आमंत्रित करने के लिए आयोजित किया गया। जनसंपर्क के दौरान डॉ. शर्मा ने साहबनगर (सिरसा, नाथीपुर, रामपुर, कर्रोल), शमषमनगर (कानीगढी, गोविन्दगढ, भगवन्तपुर), झुप्पा छोटा (बड़ा झुप्पा), छातंगा बड़ा (छोटा छातंगा), छातंगा मल्ला, अट्टा गुजरान (गुनपुरा, नौरंगपुर, जगनपुर), महमूदपुर गुर्जर (धनौरी कला, धनौरी खुर्द), डेरीन गुजरान (ढाकवाला, मुहफाड़), समसपुर (कनारसी, कनरसा, नवादा), सिरसा (गिरधरपुर, घंघौला), खानपुर (कासना) सहित अनेक गांवों में स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। ग्रामीणों से व्यक्तिगत मुलाकात के दौरान उन्हें 28 मार्च को प्रातः 9:30 बजे उद्घाटन स्थल पर उपस्थित होने का आमंत्रण दिया गया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने यह भरोसा व्यक्त किया कि जेवर एयरपोर्ट के निर्माण से स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिससे पलायन में कमी आएगी और आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा। व्यापारियों, किसानों और उद्यमियों ने भी परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि एयरपोर्ट से कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा और लघु-मध्यम उद्योग वैश्विक बाजार तक पहुँच पाएंगे। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि यह एयरपोर्ट केवल एक आधारभूत संरचना परियोजना नहीं, बल्कि ‘‘नए भारत’’ के निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास विकसित हो रहे औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक हब और अन्य सहायक परियोजनाएं क्षेत्र को आर्थिक और औद्योगिक दृष्टि से सशक्त बनाएंगी और निवेश के नए अवसर उत्पन्न करेंगी। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सतपाल तालान, सोनू वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चैधरी, संजीव शर्मा, भोला शर्मा, रविन्द्र उर्फ बॉबी शर्मा, संजय शर्मा, ओमदत्त शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. शर्मा ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Go to News Site