पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का आयोजन; खेल मैदान में उमड़ा उत्साह | Collector
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का आयोजन; खेल मैदान में उमड़ा उत्साह
Sudarshan News

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का आयोजन; खेल मैदान में उमड़ा उत्साह

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में व्यंकटेश मंदिर परिसर, मुख्तियारगंज में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ आज प्रातः पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान वेंकटेश की आराधना से की गई, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर शहर के जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर योगेश ताम्रकार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस के माध्यम से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सतना नगर खेलों के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। आयोजन से जुड़ी जानकारी देते हुए डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सेवा न्यास निरंतर सामाजिक और खेल गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। इस बार प्रतियोगिता में मैहर और सतना की महिला टीमों की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे भी पहले इस प्रकार के टूर्नामेंट का हिस्सा रह चुके हैं। आज इस आयोजन को भव्य रूप में देखकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। वहीं विंध्य चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता शनिवार से प्रारंभ होकर रविवार को समापन समारोह के साथ समाप्त होगी, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार, ट्रॉफी और स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

Go to News Site