AajTak
उत्तर प्रदेश के संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर जैद पर दिसंबर 2022 से लगातार दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि फरवरी 2025 में उसे जबरन गर्भनिरोधक गोलियां खिलाई गईं, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई. विरोध करने पर डॉक्टर और उसके पिता मोहम्मद असलम ने पीड़िता और उसकी मां के साथ गाली-गलौज कर उन्हें अस्पताल से निकाल दिया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Go to News Site