Dainik Bhaskar
देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान समेत सात राज्यों में रविवार को ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में ओलावृष्टि के साथ साथ आंधी और तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, रायबरेली और अमेठी में ओले गिरे। प्रयागराज और वाराणसी बारिश हुई। प्रतापगढ़ में आंधी से अयोध्या-प्रयागराज हाईवे किनारे लगा यूनीपोल उखड़कर खड़ी कार पर जा गिरा। चित्रकूट में कुछ जगहों पर गेहूं की फसल गिर गई। मध्य प्रदेश में 29 मार्च से आंधी-बारिश का एक मजबूत सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है। इसका असर करीब 3 दिन तक रहेगा। इस दौरान भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत लगभग 40 जिलों में बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट है। बिहार के पटना समेत 5 जिलों में शनिवार को आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग ने 12 जिलों में ऑरेंज तो 26 जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटे के दौरान मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के भीतर बांदीपुरा और गांदरबल में 2,400 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर मध्यम स्तर का एवलांच (हिमस्खलन) होने की आशंका है। अगले दो दिन मौसम का हाल
Go to News Site