उदयातिथि ने सुलझाया भ्रम, 2 अप्रैल को ही मनाई जाएगी हनुमान जयंती, ज्योतिषियों ने किया स्पष्ट | Collector
उदयातिथि ने सुलझाया भ्रम, 2 अप्रैल को ही मनाई जाएगी हनुमान जयंती, ज्योतिषियों ने किया स्पष्ट
Rajasthan Patrika

उदयातिथि ने सुलझाया भ्रम, 2 अप्रैल को ही मनाई जाएगी हनुमान जयंती, ज्योतिषियों ने किया स्पष्ट

Hanuman Jayanti: चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले हनुमान जन्मोत्सव को लेकर इस बार श्रद्धालुओं के बीच थोड़ी उलझन देखने को मिली। वजह रही तिथि का दो दिनों तक पड़ना। ऐसे में लोग असमंजस में थे कि आखिर सही दिन कौन-सा है, 1 अप्रैल या 2 अप्रैल। लेकिन अब ज्योतिषाचार्यों और पंचांगों की राय सामने आने के बाद स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है। दरअसल, इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा की शुरुआत 1 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 6 मिनट से हो रही है और इसका समापन 2 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगा। यही कारण है कि पूर्णिमा तिथि दो दिन तक बनी रहने से भ्रम की स्थिति पैदा हुई। कई लोगों ने 1 अप्रैल को ही पर्व मनाने की तैयारी कर ली थी, जबकि कुछ लोग 2 अप्रैल को सही मान रहे थे।

Go to News Site