Collector
पीएम नरेंद्र मोदी ने की मंत्रियों के साथ 4.5 घंटे तक हाई-लेवल मीटिंग, ‘विकसित भारत 2047’ समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा | Collector
पीएम नरेंद्र मोदी ने की मंत्रियों के साथ 4.5 घंटे तक हाई-लेवल मीटिंग, ‘विकसित भारत 2047’ समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
Rajasthan Patrika

पीएम नरेंद्र मोदी ने की मंत्रियों के साथ 4.5 घंटे तक हाई-लेवल मीटिंग, ‘विकसित भारत 2047’ समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की एक हाई-लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की। पीएम ऑफिस जिसका नाम अब सेवा तीर्थ कर दिया गया है, में शाम करीब 5 बजे यह मीटिंग शुरू हुई, जो करीब 9:30 तक चली। यह मीटिंग मंत्रिपरिषद की लगभग 11 महीनों में पहली पूर्ण मीटिंग थी, जिसमें सभी केंद्रीय मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल हुए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंत्रिपरिषद में पीएम मोदी के साथ 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं।

Go to News Site