Collector
भारत में क्यों ब्लॉक हुआ ‘Cockroach Janta Party’ का X अकाउंट, जानें सरकार ने क्या बताया कारण | Collector
भारत में क्यों ब्लॉक हुआ ‘Cockroach Janta Party’ का X अकाउंट, जानें सरकार ने क्या बताया कारण
Rajasthan Patrika

भारत में क्यों ब्लॉक हुआ ‘Cockroach Janta Party’ का X अकाउंट, जानें सरकार ने क्या बताया कारण

Cockroach Janta Party X Account Blocked: भारत में Cockroach Janta Party का एक्स अकाउंट ब्लॉक हो गया है। लेकिन दूसरे देशों में यह अब भी चालू है। गुरुवार शाम तक इस अकाउंट के करीब 2 लाख फॉलोअर्स थे। इंडियन एक्सप्रेस ने सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से इनपुट मिला था कि यह अकाउंट देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। आरोप है कि अकाउंट पर ऐसा भड़काऊ कंटेंट पोस्ट किया जा रहा था, जो युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा था और इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।

Go to News Site