Sudarshan News
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में परिवहन विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। यह योजना 1 जून 2026 से लागू होगी और राज्य परिवहन निगम की सभी बसों पर प्रभावी रहेगी। सरकारी आदेश के अनुसार इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा देना और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह सुविधा न केवल शॉर्ट रूट बल्कि लंबी दूरी की सरकारी बस सेवाओं पर भी लागू होगी। स्मार्ट QR कोड कार्ड से मिलेगी सुविधा महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए QR कोड आधारित स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य वैध पहचान पत्र के आधार पर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया संबंधित क्षेत्र के BDO या SDO कार्यालय में पूरी की जाएगी। स्मार्ट कार्ड बनने तक महिलाओं को किसी भी सरकारी फोटो पहचान पत्र के जरिए यात्रा की अनुमति दी जाएगी। जब तक स्मार्ट कार्ड जारी नहीं हो जाता, तब तक महिलाएं मुफ्त यात्रा का लाभ ले सकेंगी। बस कंडक्टर को वैध फोटो आईडी दिखाने पर उन्हें ‘जीरो वैल्यू टिकट’ जारी किया जाएगा, जिसके बाद वे बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। इस योजना के लिए महिलाओं को आवेदन के समय आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या स्कूल/कॉलेज आईडी में से कोई एक पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करनी होगी।
Go to News Site