AajTak
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जब से जारी हुआ है तब से लेकर अब तक बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. छात्रों को मिली री-इवैल्यूएशन की सुविधा में भी लगातार गड़बड़ी देखने को मिल रहा है. तीन दिन गुजरने के बाद भी छात्रों और अभिभावकों को धुंधली मार्कशीट मिल रही है. इसके साथ ही पोर्टल क्रेश होने और पेमेंट फेल जैसी परेशानी सामने आ रही है. इसके बाद से कॉपियों की जांच की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. जेईई, नीट और सीयूईटी जैसी परीक्षाओं के दबाव के बीच यह पूरी प्रक्रिया छात्रों के लिए मानसिक रूप से काफी थका देने वाली साबित हो रही है. अभिभावकों का कहना है कि परिणाम के बाद की यह व्यवस्था जरूरत से ज्यादा जटिल और तनावपूर्ण हो गई है.
Go to News Site