Collector
पुंछ में बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का आयोजन, 16 अगस्त से शुरू होगा कार्यक्रम | Collector
पुंछ में बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का आयोजन, 16 अगस्त से शुरू होगा कार्यक्रम
Sudarshan News

पुंछ में बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का आयोजन, 16 अगस्त से शुरू होगा कार्यक्रम

कश्मीर घाटी के पुंछ क्षेत्र में स्थित पवित्र स्थल श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन के लिए बजरंग दल पिछले 21 वर्षों से लगातार एक साहसिक धार्मिक यात्रा का संचालन कर रहा है। इस यात्रा को लेकर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने जानकारी दी कि 90 के दशक में आतंकवाद और सीमा पार से होने वाली गोलीबारी के कारण यह ऐतिहासिक यात्रा लगभग बंद हो गई थी। मिलिंद परांडे के अनुसार, अब यह यात्रा “साहसिक यात्रा” के नाम से पुनः नियमित रूप से आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। उनका कहना है कि इस आयोजन के बाद क्षेत्र से हिंदुओं के पलायन में भी कमी आई है और स्थानीय हिंदू आबादी में लगभग 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। संघटन से जुड़े प्रतिनिधियों का मानना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकात्मता और सीमा सुरक्षा के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। यात्रा के दौरान सीमा पर तैनात जवानों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है और इसे देशभक्ति की भावना से जोड़कर देखा जाता है। यात्रा मार्ग में आने वाले धार्मिक स्थलों के संरक्षण में भी इसका योगदान बताया गया है। यात्रा का कार्यक्रम और मार्ग इस वर्ष यह यात्रा 16 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। 16 अगस्त: जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में उद्घाटन 17 अगस्त: जम्मू से पुंछ के लिए प्रस्थान 18 अगस्त: पुंछ में दर्शन, फिर राजौरी होते हुए सुंदरबनी में रात्रि विश्राम अगले दिन: शिवखोड़ी दर्शन के लिए प्रस्थान अंत में: यात्रा कटरा में संपन्न होगी यात्रा के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग राज्यों के श्रद्धालु दल शामिल होंगे। 2005 से पुनः शुरू हुई परंपरा, डिजिटल रजिस्ट्रेशन भी उपलब्ध वर्ष 2005 में इस यात्रा को पुनः शुरू किया गया था, जिसके बाद देशभर से श्रद्धालुओं की भागीदारी में लगातार बढ़ोतरी हुई है। आयोजन को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से श्रद्धालु किसी भी स्थान से पंजीकरण कर सकते हैं। यह सुविधा वेबसाइट budhaamarnath.org पर उपलब्ध कराई गई है। दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत भी उपस्थित रहे। उन्होंने यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की।

Go to News Site