Sudarshan News
पंजाब के बटाला क्षेत्र में सेखवां पुलिस थाने के पास एक बस के पलट जाने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਥਾਣਾ ਸੇਖਵਾਂ ਨੇੜੇ ਬੱਸ ਪਲਟਣ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਬੇਹੱਦ ਦੁਖਦਾਈ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਹੋਈਆਂ ਦੋ ਮੌਤਾਂ 'ਤੇ ਮੈਂ ਡੂੰਘੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਵਿਛੜੀਆਂ ਰੂਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿਵਾਸ ਬਖ਼ਸ਼ਣ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਭਾਣਾ ਮੰਨਣ ਦਾ ਬਲ ਬਖ਼ਸ਼ਣ। ਦੁੱਖ ਦੀ ਇਸ ਘੜੀ ਵਿੱਚ, ਤੁਹਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ… — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 22, 2026 मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया गहरा शोक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। सीएम ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही घायलों के लिए मुफ्त और बेहतर चिकित्सा उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, मेडिकल टीमें और सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। सभी एजेंसियों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि सरकार उनकी हर संभव सहायता सुनिश्चित करेगी।
Go to News Site