Rajasthan Patrika
Heatwave News: देशभर में गर्मी और हीटवेव का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से भी समय-समय पर कई तरह के अलर्ट जारी किये जा रहे हैं। देश के अधिकतर राज्यों में गर्मी का यही हाल है। सभी राज्य अपने अनुसार हीटवेव को देखते हुए जरुरी फैसले भी ले रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य के सभी सरकारी दफ्तर 7:30 से 1:30 के बीच चलेंगे। पंजाब के सीएम भगवंत मान की अपने सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही यह भी ऐलान किया गया है कि सभी स्कूलों की सभी कक्षाएं भी इसी समय पर चलेंगी।
Go to News Site