Rajasthan Patrika
Harbhajan Singh On AAP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए करीब दो महीने का समय हो गया है। लेकिन यह विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी की तरफ से लगातार सभी सातों सांसदों पर टिप्पणी की जा रही है। वहीं सांसदों की तरफ से भी पलटवार किया जाता है। इसी कड़ी में अब पूर्व क्रिकेटर और राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर भड़क गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर एक यूजर ने उनसे पूछा कि जिस पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा, उसी पार्टी के खिलाफ वो बोलते हैं तो उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया। इसपर हरभजन सिंह ने उसका रिप्लाई किया।
Go to News Site