Rajasthan Patrika
SPECIAL FORCES: वैश्विक रक्षा परिदृश्य में भारत ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। अमेरिका के फ्लोरिडा (टाम्पा) में आयोजित हुए प्रतिष्ठित ‘स्पेशल ऑपरेशंस फोर्सेज वीक 2026’ में भारत की स्पेशल फोर्सेज ने पहली बार महज एक दर्शक के रूप में नहीं, बल्कि सीधे युद्ध कौशल का प्रदर्शन करने वाले योद्धा के रूप में कदम रखा। इस मेगा ईवंट के सबसे मुख्य आकर्षण ‘बैटल इन द बे’ यानि तटीय युद्ध कौशल प्रदर्शन में भारतीय कमांडोज ने अमेरिकी और अन्य मित्र देशों की सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर लाइव ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह पहला मौका है जब भारतीय थल सेना की एक विशेष विंग ने इस लाइव कॉम्बैट शोकेस में अपनी युद्ध कला का सजीव प्रदर्शन किया है।
Go to News Site