News18 India
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का हैरान कर देने वाला Belly Dance वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़की ने सिर पर पानी से भरा गिलास संतुलित किया हुआ है, जबकि उसके हाथों और पैरों पर जलते हुए दीये रखे नजर आ रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि इतने मुश्किल बैलेंस के बावजूद लड़की बेहद शानदार अंदाज में Belly Dance करती दिखाई दे रही है. उसके डांस मूव्स और बैलेंसिंग स्किल को देखकर लोग दंग रह गए हैं. वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया और लोग लड़की के टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि ऐसा बैलेंस और कंट्रोल हर किसी के बस की बात नहीं होती. बता दें, इस वीडियो को @prernaarunthala नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..
Go to News Site