AajTak
मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में खुले सीवर में गिरने से एक घोड़ा घायल हो गया. घटना 100 फुटा फतलहपुर रोड स्थित अक्सा मस्जिद के पास हुई, जहां घोड़े का पैर खुले मेनहोल में फंसने के बाद वह सीवर में जा गिरा. स्थानीय लोगों ने पहले खुद उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. बाद में क्रेन बुलाकर करीब एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घोड़े को सुरक्षित बाहर निकाला गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Go to News Site