Collector
मुंबई की एक और सोसायटी में बकरों को लेकर विवाद:घाटकोपर इलाके की सोसायटी से बकरे निकालने पहुंची पुलिस, इलाके में तनाव | Collector
मुंबई की एक और सोसायटी में बकरों को लेकर विवाद:घाटकोपर इलाके की सोसायटी से बकरे निकालने पहुंची पुलिस, इलाके में तनाव
Dainik Bhaskar

मुंबई की एक और सोसायटी में बकरों को लेकर विवाद:घाटकोपर इलाके की सोसायटी से बकरे निकालने पहुंची पुलिस, इलाके में तनाव

मुंबई के मीरा रोड में बकरे की कुर्बानी को लेकर हुए विवाद के बाद बुधवार को घाटकोपर इलाके में इसी मुद्दे पर विवाद हो गया। यहां की एक सोसाइटी में बकरा बाहर निकालने के लिए पुलिस पहुंची। यहां के रहवासियों ने बताया कि इस सोसायटी में करीब 25 बकरे हैं, जो बिना महानगर पालिका (BMC) की इजाजत के बिना कुर्बानी के लिए लाए गए हैं। यहां अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। घाटकोपर की सोसाइटी में बीजेपी नेता किरीट सौमैया भी पहुंचे हैं। BMC की दो गाड़ियां सोसायटी के अंदर पहुंची हैं। बकरों को निकालने की कोशिश हो रही है। फिलहाल, यहां से एक ही बकरा निकाला गया है। वहीं, दूसरा पक्ष बकरों को निकालने के लिए राजी नहीं है। ऐसे में तनाव बना हुआ है। इस बीच महाराष्ट्र की राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त और पुणे महानगरपालिका आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि ऐसी घटनाओं का असर राज्य की कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल पर पड़ रहा है। मीरा रोड की सोसायटी में हुआ था विवाद मंगलवार को मुंबई के मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसायटी के सृष्टि कॉम्प्लेक्स में ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को मंगलवार को कैंपस से बाहर ले जाया गया था। यहां बकरों की कुर्बानी के लिए रविवार को बनाया गया शेड हिंदू पक्ष की शिकायत पर सोमवार को नगर निगम ने हटा दिया था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने दोबारा शेड बनाना शुरू कर दिया था। हिंदू पक्ष ने इसका विरोध किया।दोपहर को मामला तब और बिगड़ गया जब विरोध कर रहे लोग सोसायटी के गेट पर जमा हो गए, नारे लगाए। विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। इससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: मुंबई की सोसायटी में बकरे लाने पर विवाद से तनाव:दो पक्षों में मारपीट, चाकू से हमले का आरोप, इलाके में पुलिस बल तैनात मुंबई के मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसायटी के सृष्टि कॉम्प्लेक्स में ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को मंगलवार को कैंपस से बाहर ले जाया गया। यहां बकरों की कुर्बानी के लिए रविवार को बनाया गया शेड हिंदू पक्ष की शिकायत पर सोमवार को नगर निगम ने हटा दिया था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने दोबारा शेड बनाना शुरू कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

Go to News Site