Sudarshan News
इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ आज उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल परिचालन में सतर्कता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट संरक्षा कार्य करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेल्वे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों की सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सतर्कता से संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है तथा रेल संचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जा सकता है। निम्नलिखित कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट संरक्षा कार्य हेतु सम्मानित किया गया— 1. राज कुमार यादव स्टेशन मास्टर/ दर्शन नगर 2. शंभू कुमार स्टेशन मास्टर/ त्रिलोचन महादेव 3.पशुपति नाथ यादव ट्रैक मैंन्टेनर-I/ बछरावाँ 4. सुभाष कुमार पॉइंट्समैन/ देवराकोट 5. विशाल गिरी स्टेशन मास्टर/ त्रिलोचन महादेव 6.राजेश कुमार सरोज पॉइंट्समैन/ गौरा 7.राहुल यादव पुत्र स्व. अनिरुद्ध यादव पॉइंट्समैन/ व्यास नगर इन सभी कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ एवं तत्परता से संभावित दुर्घटनाओं को टालते हुए रेल संरक्षा को सुदृढ़ किया है। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्क एवं समर्पित होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
Go to News Site