Collector
Giriş Yap
लखनऊ में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण | Collector
लखनऊ में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

लखनऊ में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ जनपद लखनऊ में दिनांक 08 से 10 जून तक आयोजित होने वाली उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी विशाख जी0 एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत वाला कदर रोड स्थित बालिका विद्या निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज के परीक्षा केंद्र से की गई। परीक्षा केंद्र पहुंच कर परीक्षा के सुचारू संचालन के संबंध में एग्जामिनेशन रूम, परीक्षा पर्यवेक्षकों की व्यवस्था को देखा गया। उक्त के बाद जिलाधिकारी व संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा अमीरुद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए सभी केंद्र व्यवस्थापको को नकल विहीन पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी व संयुक्त पुलिस आयुक्त ने परीक्षा केंद्र पहुँच कर सभी व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया गया कि शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि आज जनपद के 55 केंद्रों पर उक्त परीक्षा सम्पन्न कराई जा रही है। जिसमे आज परीक्षा के प्रथम दिन प्रति पाली 22656 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे थे। जिसमे प्रथम पाली में 70.03% परीक्षार्थी और द्वितीय पाली में 70.97% परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

Go to News Site