Rajasthan Patrika
Trinamool Congress Rebellion: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद से सियासी भूचाल आया हुआ है। तृणमूल कांग्रेस के अंदर जमकर अफरातफरी की स्थिति मच गई है। राज्य की सत्ता से बेदखल होने के बाद पार्टी के विधायक व सांसद अब ममता बनर्जी का साथ छोड़ते हुए दिख रहे हैं। सोमवार को जब दिल्ली में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी इंडिया ब्लॉक की बैठक में मौजूद थी, उसी वक्त पार्टी के लगभग दो तिहाई सांसदों ने भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। वे लोग इसे शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं, लेकिन जानकारों का कहना है कि ये सभी सांसद अब किसी भी वक्त पाला बदल सकते हैं। पार्टी के कई सांसदों के बयान भी इस ओर इशारा कर रहे हैं।
Go to News Site