Rajasthan Patrika
पश्चिम बंगाल विधासनभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में हार के झटके से तृणमूल कांग्रेस – टीएमसी (Trinamool Congress – TMC) उबर नहीं पा रही है। यहीं वजह है कि टीएमसी में अंदरूनी कलह बढ़ती ही जा रही है और पार्टी के टूटने की नौबत आ गई है। करीब 58 विधायकों ने तो पहले ही बगावत के सुर छेड़ दिए थे, अब करीब 20 सांसद भी बागी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार टीएमसी के करीब 20 सांसद भारतीय जनता पार्टी – बीजेपी (Bharatiya Janta Party – BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन – एनडीए (National Democratic Alliance – NDA) को समर्थन देने की तैयारी में हैं। टीएमसी नेताओं के बगावती सुर को देखते हुए पार्टी की सांसद सागरिका घोष (Sagarika Ghose) ने इन पर निशाना साधा है।
Go to News Site