Dainik Bhaskar
जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। अग्निकांड में तीन लोगों की मौत की सूचना है, हालांकि पुष्टि होना बाकी है। हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर झुलस गए। घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अधिकांश घायल 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि लगातार घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है। हादसे के बाद प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। खबर अपडेट की जा रही है…
Go to News Site