Collector
Giriş Yap
रायपुर में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन 28 जून को... CM विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि | Collector
रायपुर में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन 28 जून को... CM विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन 28 जून को... CM विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर में 28 जून 2026 (रविवार) को लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ और 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का स्थल मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह निर्धारित किया गया है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संस्थापक इंद्रेश कुमार उपस्थित रहेंगे। लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष परंपरागत रूप से किया जाता है। उन्होंने कहा कि आपातकाल की स्मृतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उपासने के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सहयोग से पिछले वर्ष विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इन प्रतियोगिताओं के विषय थे “आपातकाल विस्मृत ना हो” “25 जून संविधान हत्या दिवस की प्रासंगिकता” इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 31,000 रुपये, 21,000 रुपये और 11,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार महाविद्यालय स्तर पर भी विजेताओं को नकद पुरस्कार और शील्ड प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा। साथ ही, कुल 520 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। लोकतंत्र प्रहरी प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान ‘आपातकाल योद्धा’ नामक स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। यह विमोचन अतिथियों के करकमलों से संपन्न होगा। संस्था की ओर से बताया गया कि लोकतंत्र सेनानी परिवारों को मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानपूर्वक आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। आयोजन की विस्तृत रूपरेखा मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर तैयार की गई है।

Go to News Site