Rajasthan Patrika
West Bengal TMC Crisis: पश्विम बंगाल में सियासत बहुत गर्म हो गई है। टीएमसी नेता ममता बनर्जी के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वे पार्टी में बगावत होने की वजह से पहले से ही परेशान हैं और अब विपक्ष के साथ अपनी ही पाटी के नेताओं के निशाने पर आ गई हैं। पश्चिम बंगाल में टीएमसी के अंदर सुलग रही असंतोष की आग अब पूरी तरह भड़क चुकी है। इस प्रदेश की राजनीति में इस समय जबरदस्त उथल-पुथल का दौर जारी है। ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी के अंदर हुए एक बड़े विद्रोह ने तृणमूल कांग्रेस की नींव को हिलाकर रख दिया है। खबर है कि टीएमसी की वरिष्ठ सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तिदार ने पार्टी के करीब 20 सांसदों को तोड़कर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दे दिया है। ममता बनर्जी को ‘भ्रष्टाचारी’ बताकर बगावत करने वाली काकोली के इस कदम से राज्य की सियासत गरमा गई है।
Go to News Site