Collector
Giriş Yap
भाई, सच में ये नाम है? MP के इस गांव का नाम सुन लोटपोट हो जाते लोग | Collector
भाई, सच में ये नाम है? MP के इस गांव का नाम सुन लोटपोट हो जाते लोग

भाई, सच में ये नाम है? MP के इस गांव का नाम सुन लोटपोट हो जाते लोग

MP Unique Name Village: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक गांव अपने अनोखे नाम की वजह से फेमस है. यह गांव नेशनल हाईवे-934 के किनारे है, जो भी इस गांव का नाम सुनता या साइन बोर्ड पर पढ़ता है तो अपनी हंसी नहीं रोक पाता. उसके मन में सवाल उठता है कि आखिर इसका नाम ऐसा क्यों पड़ा. वहीं जब स्थानीय बुजुर्गों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इसके पीछे दो अलग-अलग कहानियां प्रचलित हैं. एक मान्यता के मुताबिक, पुराने समय में डाकुओं के हमलों और मारपीट की घटनाओं के कारण गांव का नाम 'मारा' पड़ गया. वहीं दूसरी कहानी में बताया जाता है कि किसी भयंकर महामारी या 'लाल बुखार' से बड़ी संख्या में लोगों और पशुओं की मौत हुई थी. इसके बाद यह नाम फेमस हो गया. आज यह गांव बेहतर सड़क, रेलवे और शिक्षा सुविधाओं से जुड़ा हुआ है. वीडियो में देखिए इस गांव से जुड़ी कुछ और बातें...

Go to News Site