Collector
Giriş Yap
Elephants Terror in Surguja: सरगुजा में हाथियों का आतंक! 36 घंटे के भीतर पति-पत्नी समेत 4 लोगों को कुचलकर मार डाला | Collector
Elephants Terror in Surguja: सरगुजा में हाथियों का आतंक! 36 घंटे के भीतर पति-पत्नी समेत 4 लोगों को कुचलकर मार डाला

Elephants Terror in Surguja: सरगुजा में हाथियों का आतंक! 36 घंटे के भीतर पति-पत्नी समेत 4 लोगों को कुचलकर मार डाला

अंबिकापुर/राजपुर। सरगुजा संभाग में हाथियों का आतंक जारी है। रविवार की रात कोरिया जिले में सडक़ निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को लोनर हाथी ने कुचलकर मार (Elephants killed 4 people) डाला था। इस घटना के 36 घंटे के भीतर ही एक अन्य हाथी ने बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंदीकला में बुजुर्ग पति-पत्नी को कुचलकर मार डाला। हाथियों द्वारा हमला किए जाने से दोनों ही इलाके में दहशत का आलम है। दरअसल राजपुर वन परिक्षेत्र के कुंदीकला गांव के नजदीक जंगल में मंगलवार की अलसुबह सुबह हाथी के हमले में पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों शौच करने घर से लगे जंगल में गए थे। दोनों को उनके पोते ने जंगल की ओर जाने से मना किया था।

Go to News Site