Collector
Giriş Yap
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की व्यवस्था | Collector
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की व्यवस्था

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की व्यवस्था

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ आज दिनांक 09 जून 2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की वापसी के दौरान शाम के समय यात्रियों की संख्या में हुई वृद्धि को देखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया। इससे अभ्यर्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिली तथा स्टेशन पर भीड़ के सुचारु प्रबंधन में भी सहायता प्राप्त हुई। रेलगाड़ी संख्या 04206 लखनऊ से वाराणसी के लिए बाराबंकी, रुदौली , अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम , गोशाईंगंज, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर एवं जफराबाद मार्ग से संचालित की गई। वहीं रेलगाड़ी संख्या 04208 लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए बछरावाँ, हरचंदपुर , रायबरेली, लक्ष्मणपुर , ऊंचाहार , परियावां कालाकांकर रोड, गढ़ी मानिकपुर, कुण्डाहरनामगंज, राम चौरा रोड, फाफामऊ , प्रयाग मार्ग से चलाई गई। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए लखनऊ स्टेशन पर विशेष भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की गई। यात्रियों की सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए वाणिज्य विभाग, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के अतिरिक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया। अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु होल्डिंग एरिया में एक सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया, जहां उन्हें आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ATVM एवं M-UTS सेवाओं का भी प्रभावी उपयोग किया गया। उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को लगातार आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाती रही तथा उनके सुचारु आवागमन एवं सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संपूर्ण स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है, वहीं स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित लगातार लखनऊ स्टेशन पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं के सुचारु प्रबंधन मे लगे रहे एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन करते रहे। इसके अतिरिक्त मंडल कार्यालय में स्थापित विशेष नियंत्रण कक्ष (वार रूम) से वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के कर्मचारी चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Go to News Site