'ACP की सैलरी से वसूला जाए 2 लाख का मुआवजा', 8 दिन की अवैध हिरासत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 8 दिन की अवैध हिरासत मामले में पुलिस पर कड़ा रुख अपनाते हुए पीड़ित को 2 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि ACP की सैलरी से मुआवजे की रकम की वसूली की जाए।